उत्तराखंड: प्रदेश में मदरसा बोर्ड खत्म: सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन, प्रो. गांधी बने अध्यक्ष

Spread the love

त्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर दिया है। जो अल्पसंख्यक बच्चों के लिए सिलेबस तय करेगा। वहीं, सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेंगी।

विशेष सचिव डॉ.पराग मधुकर धकाते के मुताबिक सरकार जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है। नई व्यवस्था में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा करते हुए इस वर्ष जुलाई से सभी अल्पसंख्यक संस्थाओं को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे लाने और उनकी मान्यता उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से किए जाने को कहा था। 

 

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण में इनकी की तैनाती
शासन ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण में प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी को अध्यक्ष, प्रो. राकेश जैन, डॉ.सैय्यद अली हमीद, प्रो.पेमा तेनजिन, डॉ.एल्बा मेड्रेले, प्रो.रोबिना अमन, प्रो.गुरमीत सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रशेखर भट्ट व राजेंद्र सिंह बिष्ट को सदस्य बनाया है। शिक्षा महानिदेशक और निदेशक एससीईआरटी इसमें पदेन सदस्य होंगे। जबकि निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण पदेन सदस्य सचिव बनाए गए हैं।

सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन का फैसला लिया है, मदरसा बोर्ड खत्म किया जाएगा। अब यह प्राधिकरण तय करेगा कि अल्पसंख्यक बच्चों को कैसी शिक्षा दी जाएगी। सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेंगी।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू, मार्च 2027 तक चलेगा, परिवार का पूरा डाटा होगा तैयार
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे: कमेड़ा वन में राहत, कमेड़ा टू और उमट्टा बनेगा आफत

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा शुरू होने में महज दो सप्ताह शेष हैं, लेकिन कमेड़ा से सोनला तक सात से अधिक भूस्खलन प्रभावित जोन, चमोली जिले के प्रवेश द्वार गौचर के…


    Spread the love

    CM धामी पश्चिमी बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार, 6 अप्रैल को बंगांव में होगा रोड शो

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है। पहली बार छह अप्रैल को मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने…


    Spread the love