हरिद्वार: होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने अन्ना चौहान (66) निवासी इंगलैंड के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत का कारण सामने आ रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।

पुलिस के अनुसार, अन्ना चौहान दो दिन पहले इंगलैंड से एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। हरिद्वार पहुंचने के बाद वह सप्तऋषि क्षेत्र स्थित शांति हेरिटेज होटल में ठहरी थी। मंगलवार को जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया।

 

कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच की। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला की बेटी विदेश में डॉक्टर है।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, ऊखीमठ पहुंचेगी डोली
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…