हरिद्वार- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे हरिद्वार, समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में होंगे शामिल

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज हरिद्वार पहुंचे हैं। हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में परिवार सहित पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति का स्वामी अवधेशानंद गिरी ने स्वागत किया। वह बुधवार को हरिद्वार के भूपतवाला में समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार आने पर उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है और वे समय-समय पर साधु-संतों से मिलने हरिद्वार आते रहते हैं। आपको बता दें कि बुधवार से तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुरू हो रहा है। जिसमें तमाम राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

और पढ़े  निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…