उत्तराखंड: राज्य में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू, मार्च 2027 तक चलेगा, परिवार का पूरा डाटा होगा तैयार

 

 

उत्तराखंड में राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग ने घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। सांख्यिकीय अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की अलग-अलग स्रोतों से होने वाली आय का डाटा तैयार करेगी।

पहली बार देश में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण किया जा रहा है। बुधवार से उत्तराखंड में सर्वेक्षण की शुरूआत की गई। सर्वे का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की वेतन, कृषि, व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी एकत्रित करना है। जिससे देश की वास्तविक आय की स्थिति का आकलन किया जा सके।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक नीतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से उत्तराखंड में घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया गया। सर्वे टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की आय की जानकारी ली जाएगी। यह सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…