War: पायलट को बचाने में क्या ट्रंप को हुआ भारी नुकसान, C-130 मार गिराने के ईरानी दावे में कितनी सच्चाई?

अमेरिका ने ईरान में लापता अपने पायलट को सुरक्षित बचा लिया है। हालांकि ऐसा लगता है कि इसके लिए अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। दरअसल ईरान ने दावा किया है कि उन्होंने पायलट के रेस्क्यू में लगे अमेरिका के एक विमान सी-130 को निशाना बनाया है। ईरान ने कहा है कि दक्षिणी इस्फहान में अमेरिकी विमान को निशाना बनाया गया है।

अमेरिकी पायलट को बचाने में लगे विमान को गिराने का दावा
गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने अमेरिका को दो विमानों और एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया था। इन्हीं में से एक विमान के एक पायलट का अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया था और दूसरे की तलाश जारी थी। उसी पायलट का रविवार को रेस्क्यू किया गया। ईरान का दावा है कि उसी पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी जहाज सी-130 को निशाना बनाया गया।

ईरान के मुंबई में तैनात महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, कुछ ही पल पहले एक अमेरिकी सी-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट को पुलिस की स्पेशल फोर्स ने भारी गोलीबारी कर गिरा दिया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह एक रिफ्यूलिंग विमान था।’

 

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक तबाह विमान का मलबा दिखाई दे रहा है। ईरान का दावा है कि ईरानी पुलिस कमांडो टीम ने इस विमान को गिराया है। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

और पढ़े  उत्तर और दक्षिण कोरिया में बढ़ा तनाव: किम जोंग उन ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, सिओल ने क्या कहा?

अमेरिका ने दी पायलट को बचाने की जानकारी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से अमेरिकी पायलट को बचाने वाले साहसिक ऑपरेशन की पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा ‘हमने उसे बचा लिया! मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को अंजाम दिया। हमारे बहादुर क्रू मेंबर, जिन्हें आप सभी जानते हैं, अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।’

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…