रोहतक- RTA के रिटायर्ड सचिव ने की आत्महत्या: पत्नी गई थी सैर करने, बुजुर्ग ने निगल ली सल्फास

हर के छोटूराम नगर में शनिवार की शाम आरटीए विभाग रिटायर्ड सचिव सूरत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उस समय पत्नी घर के बाहर सैर करने गई थी। रविवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और परिजनों के बयान दर्ज किए। हालांकि सूरत सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर परिजन भी कुछ बता पा रहे हैं।

 

पुरानी सब्जी मंडी थाने के एएसआई एवं मामले की जांच कर रहे प्रदीप ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली कि छोटूराम कॉलोनी में बुजुर्ग 65 साल के सूरत सिंह ने सल्फास की गोली खा ली है। साथ ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सूरत सिंह की पत्नी ने बताया कि वह तो बाहर सैर करने गई थी। वापस आई तो उसके पति अचेत मिले। उसने दोनों बेटों को पूरे मामले से अवगत कराया। बेटों के आने पर पुलिस ने रविवार सुबह एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाकर छानबीन करवाई। इसके बाद शव पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। दोपहर तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल  रही थी।

एक बेटा बहादुरगढ़ तो दूसरा गुजरात में करता है नौकरी
पुलिस को जांच में पता चला कि सूरत सिंह के तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटे व एक बेटी है। दोनों बेटे सरकारी नौकरी करते हैं। एक बेटा परिवार सहित बहादुरगढ़ तो दूसरा गुजरात में रहता है। कुछ समय पहले ही सूरत सिंह व उसकी पत्नी गुजरात में परिवार से मिलकर लौटे थे।

परिजनों ने नहीं बताई मानसिक परेशानी की वजह
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बयानों में मानसिक परेशानी का कारण नहीं बताया। कहा है कि अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया है। मामले को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है। -एएसआई प्रदीप, जांच अधिकारी।

और पढ़े  11 दिन बाद भी तबाही का कहर:- चीन-नेपाल आर्थिक गलियारा तबाह, मलबे से जिंदा निकलीं बुजुर्ग महिला और चीनी नागरिक
  • Related Posts

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…