लक्सर: महिला पर लोहे की राॅड और लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज

रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर लोहे की राॅड और लाठी-डंडों से महिला व उनके परिजन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में शामिल आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद 11 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 23 जुलाई की शाम को वह और उनके परिजन घर में थे। इस दौरान आरोपी लोहे की राॅड और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके और उनके परिजन पर हमलाकर उनकी पिटाई कर घायल कर दिया।

महिला का आरोप है कि दो हमलावरों ने उनके साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

 

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह, मोहनलाल, बिजेंद्र, जुगेन्द्र, कपिल, शिवांश, देवांश, तुषार, राजू, शेखर, और हरपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैै।

और पढ़े  उत्तरकाशी पुरोला विधानसभा क्षेत्र: विधायक निधि तो जमकर खर्च, ग्रामीण फिर भी सुविधाओं से है वंचित
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…