केदारनाथ: हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने आरोपी को ऋषिकेश से किया गिरफ्तार

केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी हेली टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालु से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अगस्त में कोतवाली गुप्तकाशी में हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुआ थी। पुणे महाराष्ट्र निवासी करण गुजराल ने हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शीशमबाड़ा शेरपुर देहरादून निवासी राहुल थापा ने पैसों के लालच में श्रद्धालुओं को हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक और बैंक संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं पूछताछ में सामने आए होटल संचालकों और हेली प्रदाता कंपनियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक दिनेश सती और मुख्य आरक्षी जयप्रकाश शामिल रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बनेगा 160 किमी लंबा रोपवे नेटवर्क, 51 परियोजनाओं से जुड़ेंगे धार्मिक और पर्यटन स्थल
  • Related Posts

    देहरादून: MBBS प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा मामला, 1 और गिरफ्तारी, एसआईटी ने मध्यप्रदेश के दलाल को किया गिरफ्तार

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में एसआईटी ने अब मध्य प्रदेश के दलाल धीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। धीरज श्रीवास्तव दाखिलों की दलाली में पहले पकड़े गए रूपेश पंडित का भी गुरु…

    उत्तराखंड- दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला

    भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगे दाग ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। पिछले दिनों हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति, कोर कमेटी बैठक में उनकी मौजूदगी से चुनाव तक उनके टिके…