गहराया LPG संकट: बंद हुए 300 से ज्यादा पंप, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सप्लाई बढ़कर संभाला मोर्चा

कर्नाटक में इन दिनों ऑटो एलपीजी की मांग अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि बंगलूरू और राज्य के कई हिस्सों में 300 से ज्यादा निजी एलपीजी पंप बंद हो गए हैं या आंशिक रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडियन ऑयल) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पूरे कर्नाटक में ऑटो एलपीजी की सप्लाई काफी बढ़ा दी है, ताकि ऑटो रिक्शा और एलपीजी से चलने वाली गाड़ियों को ईंधन की कमी न हो।

 

कंपनी के मुताबिक, अभी वह अपने 55 ऑटो एलपीजी डिस्पेंसिंग स्टेशनों (ALDS) के जरिए राज्य में जरूरत पूरी कर रही है। निजी पंप बंद होने के कारण अब ज्यादा लोग सरकारी पंपों पर निर्भर हो गए हैं, जिससे यहां दबाव भी काफी बढ़ गया है। इंडियन ऑयल के अधिकारी वी. वेत्रिसेल्वाक्कुमार ने बताया कि कंपनी ने हालात को संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि सप्लाई लगातार जारी रहे और लोगों को परेशानी न हो।

क्या कहता है आंकड़, समझिए
आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में इंडियन ऑयल के पंपों पर रोजाना बिक्री बढ़कर करीब 59.53 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है, जबकि पिछले तीन महीनों में यह औसतन 43.4 मीट्रिक टन थी। यानी मांग में काफी बड़ा उछाल आया है।


कंपनी ने दिलाया भरोसा

इसके साथ ही कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि वह सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सभी क्षेत्रों में ईंधन की बराबर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। कुल मिलाकर, निजी पंपों के बंद होने से बनी स्थिति को संभालने के लिए इंडियन ऑयल पूरी तरह सक्रिय हो गया है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

और पढ़े  2026 छठ- उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, प्रधानमंत्री बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव
  • Related Posts

    ‘आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत’: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, युवाओं को लेकर कही ये बात

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से…

    केशम द्वीप पर अमेरिका ने बरसाए बम: ईरान के मिसाइल ठिकाने बने निशाना, होर्मुज में बढ़ा तनाव, क्यों किया हमला?

    बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम…