8 साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल, चार साल से पति को छोड़ प्रेमी संग बंगलूरु में रह रही थी मनीषा, पूरी कहानी

उत्तरप्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रटौल के खैला गांव में मनीषा (26) की उसके पति राहुल ने शनिवार दोपहर फरसे से गर्दन और कमर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंकने या दबाने के लिए बोरे में भर लिया। जब बोरा नहीं उठा तो पुलिस को फोन करके खुद ही पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।

खैला गांव का राहुल नौ साल पहले हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहां पर उसका मनीषा निवासी बिजनौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया, जो वहां किराये पर रहती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली और वहां से गांव आ गए। कुछ दिन बाद ही राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां राहुल ऑटो चलाता था। 

 

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बोपुरा में रहने के दौरान मनीषा किसी के संपर्क में आ गई थी। चार साल पहले वह, उसे और उसकी बेटी अनन्या उर्फ मिष्ठी को छोड़कर बंगलूरु चली गई। वह तब अपने साथ बेटे कविश को ले ले गई थी। दो साल बाद यहां वापस आई और कई दिन रहने के बाद वापस चली गई। दो साल बाद बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए शुक्रवार को मनीषा फिर से बंगलूरु से खेला गांव आ गई।

 

वह रविवार को बंगलूरु वापस जाने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को पति राहुल व पत्नी मनीषा के बीच बेटी को साथ ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया। पति उसे बेटी को लेकर जाने के लिए मना करता रहा और मनीषा बेटी को ले जाने की जिद पर अड़ी रही।

और पढ़े  अयोध्या- कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद धर्मेन्द्र यादव

 

पुलिस पुलिस के अनुसार राहुल ने गुस्से में साइकिल के पैडल पर चेन चढ़ाने वाली धारदार चकरी लगवाकर बनवाए फरसे से मनीषा की गर्दन और कमर पर कई वार कर दिए। इससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।
खुद ही फोन करके घटना की जानकारी दी
पति राहुल ने हत्या के आधा घंटे बाद खुद ही डायल-112 पर पुलिस को फोन करके पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। वहां से चांदीनगर थाने को सूचना दी गई तो पुलिस की तीन गाड़ियां तुरंत ही गांव में पहुंच गई। वहां से शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।

आखिर में सोचा, थाने में ले जाता हूं शव
हत्यारोपी राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मनीषा ने शनिवार को घर में पनीर बनाकर खिलाया था। उस समय परिवार वाले काफी खुश थे। हत्या करने के बाद शव ठिकाने नहीं लगा पाने पर वह शव को बोरे में लेकर थाने ले जाने के बारे में सोचने लगा। इसके बाद बोरे में बंद शव को ले जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उठा नहीं पाया।

आपत्तिजनक वीडियो डालने पर होता था झगड़ा
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी राहुल मनीषा के वीडियो बनाने से भी नाराज रहता था। राहुल ने बताया कि सोशल मीडिया पर मनीषा फेमस होना चाहती थी। मनीषा दूसरी जाति से होने के बावजूद इंस्टाग्राम आईडी पर खुद को ठाकुर लिखती थी। इसके अलावा आपत्तिजनक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डालती रहती थी, जिसका राहुल ने कई बार विरोध किया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। इस तरह उनके बीच विवाद पहले से चल रहा था।
और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
पति को शक था कि उसकी पत्नी बंगलूरु में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है और बेटी को लेकर जाने के बाद कभी वापस नहीं आएगी। इसलिए वह बेटी को लेकर जाने का विरोध कर रहा था और इसको लेकर हुए विवाद में उसने हत्या की। उसके पति को पत्नी के केवल बिजनौर की होने की जानकारी है और मनीषा के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। इसलिए उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूरज कुमार राय, एसपी
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…