UP: प्रदेश के कई जिलों में आज का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे 1 से 8 तक के स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में शनिवार को ‘पितृ विसर्जन’  के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव से मिले निर्देशों के क्रम में संबंधित जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिए हैं। धार्मिक परंपराओं और त्यौहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि छात्रों और शिक्षकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में लागू रहेगा आदेश
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभाग के नियंत्रण में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों पर लागू होगा।

बहराइच, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में छुट्टियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशों के तहत शनिवार को जिले के सभी परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर जिलों में भी पितृ विसर्जन के अवसर पर परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि अमेठी में माध्यमिक कॉलेजों में यह छुट्टी लागू नहीं होगी, केवल बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित स्कूल ही बंद रहेंगे।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, यह है अलर्ट
  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…