लोकसभा चुनाव की मतगणना: हल्द्वानी ट्रैफिक- चुनाव की मतगणना के दिन हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था कुछ इस तरह रहेंगी, जानें क्या है रूट प्लान

लोकसभा चुनाव की मतगणना: हल्द्वानी ट्रैफिक- चुनाव की मतगणना के दिन हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था कुछ इस तरह रहेंगी, जानें क्या है रूट प्लान

लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होगी। इसे देखते हुए पुलिस ने चार जून का रूट प्लान जारी कर दिया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि मतगणना के चलते सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से आवास विकास को जाने वाले रास्ते तक जीरो जोन रहेगा। यहां यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। एमबीपीजी कॉलेज के चारों तरफ के रास्तों को भी सील किया जाएगा।

यहां रहेगा जीरो जोन
डिग्री कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग के बाईं तरफ का भाग, भोटिया पड़ाव चौकी से डिग्री कॉलेज तिराहा (पेट्रोल पंप), आवास विकास तिराहा नैनीताल रोड तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। डिग्री कॉलेज तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा, सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल नैनीताल रोड तक केवल मतगणना से संबंधित वाहनों को निकलने की अनुमति होगी।

यहां रहेगी पार्किंग

पार्टी पदाधिकारियों, पत्रकार और हल्द्वानी व लालकुआं विधानसभा के अभिकर्ताओं के लिए एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग रहेगी।
पुलिस-प्रशासन आदि के वाहनों की पार्किंग ठंडी सड़क पर गुरुतेग बहादुर और खालसा इंटर कॉलेज में बनाई गई है।

ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे को भेजे जाएंगे।
रामपुर रोड से नैनीताल जाने वाले वाहनों को पंचायतघर तिराहे से आरटीओ रोड होते हुए कालाढूंगी बाइपास को निकाला जाएगा। वहीं भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गौला बाईपास के रास्ते नरीमन तिराहा काठगोदाम को भेजे जाएंगे।

और पढ़े  हरिद्वार कुंभ : तैयारियां हुईं तेज, अनुष्ठान को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य की पहल के लिए संतों ने की चर्चा
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…