2024 चारधाम यात्रा- यमुनोत्री में 2 और यात्रियों की माैत, यात्रा में अब तक जा चुकी है 73 श्रद्धालुओं की जान

Spread the love

2024 चारधाम यात्रा- यमुनोत्री में 2 और यात्रियों की माैत, यात्रा में अब तक जा चुकी है 73 श्रद्धालुओं की जान

यमुनोत्री धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की माैत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों की माैत हो चुकी है। वहीं, चारधाम यात्रा के दाैरान अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात यशवंत सांवत(72) और बाबू लाल(60) की जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

धाम में लगातार बढ़ रही भीड़
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार यात्रा शुरू होने के 22 दिनों के अंदर ही दोनों धामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जबकि गत वर्ष दोनों धामों में यह आंकड़ा पहुंचने में 31 दिन का समय लग गया था। ऐसे में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों की माैत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल ने कहा- सड़कों के गड्ढे देख पर्यटक सोचेंगे यह जिला दरिद्र और निर्धन है
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *