शराब घोटाला दिल्ली: नहीं मिली मनीष सिसोदिया को राहत, कोर्ट ने 21 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

शराब घोटाला दिल्ली: नहीं मिली मनीष सिसोदिया को राहत, कोर्ट ने 21 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 मई तक बढ़ा दी है। अब राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 21 को होगी। इससे पहले सीबीआई के केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा बढ़ाई थी।

उधर, हाईकोर्ट में आज सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने ईडी और सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए चार दिन का और समय दिया है। हाईकोर्ट में अब 13 मई को सुनवाई होगी। ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। ईडी ने कहा कि हमें जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय चाहिए क्योंकि जांच अधिकारी अभी इस मामले में दूसरी शिकायत पर काम कर रहे हैं।

हाईकोर्ट में मनीष सिसोदिया की ओर से पेश हुए वकील विवेक जैन ने ईडी-सीबीआई की मांग का विरोध किया। हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी को चार दिन का समय दिया है। अब मामले की सुनवाई 13 मई को होगी। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने ईडी और सीबीआई को को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सिसोदिया ने 30 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।

और पढ़े  सेवा संकल्प अभियान: दिल्ली में खुलेंगे 13 नमो श्रमिक सेवा केंद्र, CM रेखा ने याद किया कामगारों का योगदान
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…