नववर्ष पर पिछले बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का होगा आगमन

आंग्ल नववर्ष पर पिछले बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। यहां होटलों व धर्मशालाओं की बुकिंग देखते हुए माना जा रहा है कि यह संख्या बढ़ेगी। इन्हीं संभावनाओं को देखते श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से मंदिर परिसर में दर्शन के वापसी के मार्ग पर अतिरिक्त काउंटर खोल दिया गया है। तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी प्रकाशकुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नया काउंटर बुधवार को खोला गया था।

इस दौरान तीन लाख से अधिक का समर्पण प्राप्त हुआ। बताया गया कि काउंटर पर चार कार्यकर्ताओं को कम्प्यूटर के साथ बैठाया गया है। यहां दानदाताओं को तत्काल कम्प्यूटराइजड पर्ची दे दी जाती है। कार्यालय प्रभारी के मुताबिक आफिस के सामने महिला दर्शनार्थियों की लाइन रहती है।

इस लाइन के बीच से कार्यालय में आने वाले श्रद्धालुओं को फोर्स के जवान रोक देते है जिससे यहां दानदाताओं को आने में परेशानी हो रही थी जिसके चलते काउंटर का दूसरा स्थान तय किया गया।

पिछले छह सालों से मध्यप्रदेश के भोपाल से धर्म जागरण यात्रा महासभा के तत्वावधान में राम रजाई यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में इस साल भी यहां पहुंची यात्रा के साथ आए श्रद्धालुओं ने आराध्य को रजाई समर्पित कर दर्शन पूजन किया। इस यात्रा के प्रमुख संदीप सोनी का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन कराना है।

उन्होंने बताया कि हर साल यात्रा में सौ के करीब नये श्रद्धालुओं को शामिल किया जाता है। यात्रा काशी व चित्रकूट होते हुए छह जनवरी को गंतव्य पर लौटेगी। उन्होंने बताया कि वह हर साल चार गुणा छह फिट की तीन नयी रजाई रामलला के लिए बनवाकर लाते है और समर्पित करते है। इस दौरान श्रद्धालु गण भी अपनी इच्छा से भेंट समर्पित करते हैं। इस कड़ी में यात्रा के साथ आए जगदीश नारायण मिश्र ने मंदिर निर्माण के लिए कार्यालय प्रभारी को एक लाख का चेक भेंट दिया। यात्रा गुरुवार की रात्रि कारसेवकपुरम पहुंची। पुन सुबह दर्शन-पूजन के बाद सायं बाजे-गाजे के साथ राम रजाई यात्रा रामजन्मभूमि ले जाई गयी। इस दौरान मुकुल सिकरवार, विनोद सोनी व मनोज कटारे सहित अन्य शामिल रहे।

और पढ़े  लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं
  • Related Posts

    UP MLC Chunav-: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने डाला वोट

      उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इन चुनावों…

    UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें

    सर्दियों के मौसम में बरेली एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल रविवार से बदल जाएगा। नए शेड्यूल में दिल्ली की फ्लाइट शनिवार के बजाय रविवार को संचालित होगी। नोएडा और नवी…