डॉक्टर के बेटे का अपहरण करने वाले इतने दोषियों को उम्रकैद, 17 साल पहले हुई थी वारदात

Spread the love

शाहजहांपुर में कोर्ट ने अपहरण के 9 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों के उपर साढ़े 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दौराने मुकदमा दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। 2 अगस्त वर्ष 2007 को डाक्टर पारस मल्होत्रा का अपहरण हुआ था। उसके बाद तमाम पुलिस के आलाधिकारियों ने शाहजहांपुर में डेरा डाल दिया था।

7 अगस्त 2007 को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पारस मल्होत्रा को बरामद कर लिया था। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दौराने मुकदमा दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है।
बाइक से आए बदमाशों ने की मारपीट
शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह के अनुसार, शाहजहांपुर में पारस मल्होत्रा का 2 अगस्त वर्ष 2007 की रात करीब 9 बजे भाई विनीत और दोस्त फुरकान के साथ बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार तीनों लोग एसएस कालेज स्थित नहर के पास पहुंचे थे। तभी एक रोडवेज बस आने पर उन्होंने साइड में बाइक रोकी थी। उसके बाद अलग-अलग बाइक से बदमाश वहां पर आए और तीनों के साथ मारपीट करने लगे थे। उनके पास असलहा भी मौजूद थे।
विनीत ने एफआईआर दर्ज कराई थी
उसके बाद बदमाश पारस मल्होत्रा को जबरन अपने साथ अपहरण करके लेकर चले गए थे। तब अपहृत पारस मल्होत्रा के भाई विनीत ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस समय घटना हुई थी उस वक्त 11 आरोपी मौके थे। पारस मल्होत्रा शाहजहांपुर के एक डाक्टर के बेटे हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस के आलाधिकारियों ने भी शाहजहांपुर में डेरा डाल दिया था। पारस का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उसको पांच दिन तक अपने पास रखा था और उसके आंखो पर पट्टी भी बांध दी थी। बदमाशों के पारस को छोड़ने के बदले फिरौती भी मांगी थी।

बैग लेते ही बदमाशों ने की थी फायरिंग
अपह्रत पारस को बरामद करने के लिए कई टीमें गठित गई थीं। फिरौती के लिए बदमाशों ने परिवार को फोन किया। बदमाशों ने तिलहर के खानपुर फिरौती की रकम मंगाई। 7 अगस्त को 2007 पारस के भाइयों ने एक बैग में किताबें कागज और पांच हजार रुपए बैग में भरकर तय स्थान पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस की टीमे भी पहुंची थीं।

और पढ़े  रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में खुलासा

 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love