अयोध्या- सांसद अवधेश प्रसाद ने किसानों के विरोध पर भाजपा सरकार को घेरा

 

 

अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को किसानों के विरोध पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ है। जब तक किसान खुश नहीं हैं, तब तक यह देश खुश नहीं होगा।

कहा कि सपा ने पहले भी किसानों और जानवरों के खिलाफ किसानों की मदद करने के लिए सरकार की नीति के बारे में सवाल उठाए थे। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा था कि अन्ना पशुओं से फसल को बचाने के लिए सरकार के पास क्या नीति है? लेकिन, सरकार ने कोई बात नहीं सुनी।

 

10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं

सांसद ने कहा कि अवारा पशु किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। साथ ही हमला करके उनकी जान भी ले रहे हैं। पांच हजार से अधिक किसानों को अवारा सांड ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया। हमने सरकार को 52 लोगों की सूची दी थी। मांग की थी कि इनके परिवारों के कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। लेकिन, सरकार ने उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।

 

 

 

और पढ़े  लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…