अयोध्या- राम मंदिर के दर्शन अब हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे,किराया भी हुआ तय, दिखेगा पूरे अयोध्या का एरियल व्यू

अयोध्या आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं व पर्यटकों को जल्द ही राम मंदिर के हेलिकॉप्टर से दर्शन की भी सुविधा मिलेगी। पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए संस्था का चयन कर लिया गया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

अयोध्या में जनवरी से सितंबर 2024 के बीच कुल 13 करोड़ 56 लाख से अधिक पर्यटक आए। इसमें 13 करोड़ 55 लाख घरेलू व 3153 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पर्यटन विभाग पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जहां बुनियादी व मूलभूत सुविधाओं के विकास पर फोकस होकर काम कर रही है। वहीं पर्यटकों को भी आकर्षित करने में जुटा है। हेलीकॉप्टर से एरियल दर्शन पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए एक नया अनुभव होगा। विभाग ने इसके लिए राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स लिमिटेड से अनुबंध किया है। राम मंदिर के हवाई दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 4130 रुपये का शुल्क तय किया गया है।

जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। जबकि अगले चरण में अयोध्या से प्रयागराज, गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ से अयोध्या, आगरा व मथुरा से भी अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार महाकुंभ को भी भव्य व आकर्षक बनाने में जुटी हुई है। ऐसे में पर्यटन विभाग का यह भी प्रयास है कि अयोध्या के साथ-साथ महाकुंभ में भी हेलिकॉप्टर से एरियल दर्शन व श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की सुविधा पर्यटकों को भी दी जाए। अभी प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाती है।

 

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

महाकुंभ में भी होगी व्यवस्था

पर्यटन विभाग जल्द ही श्रीराम मंदिर के एरियल दर्शन की सुविधा शुरू करेगा। यह पर्यटकों के आकर्षण को बढ़ाएगा। हम प्रयास कर रहे हैं कि महाकुंभ में भी इसी तरह की सुविधा पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए की जाए। – जयवीर सिंह, पर्यटन व संस्कृति मंत्री

  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…