अयोध्या- अब उठी ये मांग: राम मंदिर बन गया.. मस्जिद अभी तक नहीं बनी,सरकार निर्माण कराकर मुसलमानों को दे 

अयोध्या में छह दिसंबर के दिन मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ नजमुल हसन गनी के आवास पर कुरानख्वानी की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। मांग उठाई गई कि केंद्र सरकार मस्जिद का निर्माण कराकर मुस्लिम समाज को दे।

 

ज्ञापन में कहा गया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में राम मंदिर बन गया है, लेकिन मस्जिद अभी तक नहीं बनी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पांच एकड़ जमीन धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए दी है। छह दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी, तब वह केंद्र सरकार के अधीन थी। इसलिए नैतिकता के आधार पर केंद्र सरकार मस्जिद का निर्माण कराकर मुस्लिम समाज को दे।

 

यह लोग रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में कमर शहजादे, मेराज अहमद अंसारी आदि शामिल रहे। वहीं अयोध्याधाम में टेढ़ी बाजार स्थित मस्जिद में कुरानख्वानी कर छह दिसंबर के बाद हुए दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हाजी महबूब, हाजी असद, आजम खान, अब्दुल हकीम, हाजी लइक सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…