हरिद्वार: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, CM धामी समेत देशभर से नेता पहुंचे

Spread the love

प्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में देशभर के कई राज्यों से नेता शामिल हो रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम समापन के एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को शामिल हुए। समारोह संपन्न होने के बाद इन नेताओं का जमावड़ा कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में लगा।

स्वामी रामदेव के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।

 

उन्होंने करीब आधे घंटे दोनों मुख्यमंत्री और स्वामी रामदेव के साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा की । समापन समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम प्रोटोकॉल आ गया है । शुक्रवार को मूर्ति स्थापना समारोह का समापन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई अन्य नेता शामिल हो रहे हैं ।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा- जंगल में मिला महिला का शव...रस्सी से लटकी थी लाश, मचा हड़कंप
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love