देहरदून- अदालत के साथ-साथ सड़कें भी की बंद…मांगों के लिए राजधानी में वकीलों ने निकाली रैली, धरना-प्रदर्शन

Spread the love

 

देहरदून के वकीलों ने आज अदालत ही नहीं, सड़क भी बंद कर दी। अपनी मांगों के लिए सैकड़ों वकील सुबह प्रिंस चौक से दो कतारों में गांधी रोड, तहसील और दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां कुछ देर प्रदर्शन कर वापस हरिद्वार रोड पर अदालत के सामने धरनास्थल पर जमा हो गए।

यह मार्च दोपहर 12 बजे तक पूरा हुआ। इस दौरान आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक जाम हो गया। बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने बताया कि संघर्ष समिति ने सरकार के समक्ष वकीलों की मांगों का प्रस्ताव रखा हुआ है लेकिन उस पर ठोस आश्वासन मिलने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

 

इस बीच सर्वसम्मति से तय हुआ है कि वकील अपने विरोध-प्रदर्शन की समय-सीमा बढ़ाएंगे, जिसके तहत आज धरना प्रदर्शन और रैली निकाली गई। प्रिंस चौक होते हुए घंटाघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में सभी काम बंद रहे।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- केदारनाथ पैदल मार्ग पर टूटा थारू ग्लेशियर, यहां यात्रा तैयारियों में लगे थे मजदूर और कर्मचारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love