देहरादून- नंदा गौरा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 20 दिसंबर तक तक कर सकेंगे अप्लाई

Spread the love

 

नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग की ओर से अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी गई है।

कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए विभाग के पास अब तक 30 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने के बावजूद विभिन्न वजहों से अब तक योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।

 

ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मंत्री ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 21 से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके बाद यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश एम्स- के चिकित्सकों ने चेहरे की विकृति का किया सफल उपचार, 7 घंटे चली सर्जरी, किशोर जी रहा सामान्य जीवन
  • Related Posts

    ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

    Spread the love

    Spread the loveजिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर…


    Spread the love

    देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

    Spread the love

    Spread the love     ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दून में शिया समुदाय ने तीन दिन का शोक रखा है। रविवार को शिया…


    Spread the love