गर्भवती से हैवानियत:- कपड़े धोने के लिए गई थी गर्भवती, युवक ने घसीटकर शौचालय में ले जाकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

 

हसील क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर शुक्रवार को उन्हें सार्वजनिक शौचालय में घसीटकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता छह माह की गर्भवती है। पीड़िता का आरोप है कि युवक के पिता ने उनके पति को एक लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि एक दिसंबर को क्षेत्र निवासी एक महिला तहसील में आई। उसने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ विकासनगर में रहती है। 21 नवंबर को बूढ़ी दीपावली मनाने के लिए घर आई थी। वह छह माह की गर्भवती है। 28 नवंबर को वह कपड़े धोने के लिए घर से 100 मीटर की दूरी पर पनियारा में गई। इस दौरान गांव का सवर्ण जाति का युवक पीछे से आया। उसने अपने एक हाथ से उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे हाथ से मुंह बंद कर दिया।

वह पास में स्थित शौचालय में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर वह जोर से मुंह बंद कर देता था। नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने संबंधी कार्यवाही के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।

स्याणा ने भी नहीं दिया साथ
पीड़िता का आरोप है कि वह और उनके पति ने गांव के स्याणा से कानूनी कार्रवाई के लिए मदद मांगी पर उसने भी साथ नहीं दिया। दूसरे दिन आरोपी के पिता और अन्य व्यक्ति ने उनके पति को बुलाया। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये लेकर मामले को यहीं खत्म कर दे। उन्होंने धमकी भी दी और डरा धमका कर उनके पति से एक कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।
 

और पढ़े  हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

सवर्णों के डर से घर से नहीं निकल पाए दंपती
पीड़िता ने अपने पति को पुलिस कार्रवाई के लिए कहा, लेकिन गांव के सवर्ण जाति के लोगों के डर से वे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। गांव में उन्हें विकासनगर आने के लिए वाहन भी नहीं उपलब्ध हो पा रहा था। 29 नवंबर की रात 11:30 बजे पीड़िता और उसका पति चोरी-छिपे किसी तरह गांव से बाहर निकले। पीड़िता ने बताया कि युवक गांव का रसूखदार व्यक्ति है। उसने धमकी दी है कि वह उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देगा।

पहले भी रखता था गलत नजर
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर पहले भी गलत नजर रखता था। आते-जाते उनके साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत करता था और टिप्पणी करता था। युवक इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें, उनके पति और बच्चों को युवक से जान का खतरा है।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love