देहरादून: चमोली में छेड़खानी के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त, बालक के साथ शोषण का भी आरोप

 

चमोली के एक इंटर कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपी अतिथि शिक्षक युनुस अंसारी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। दशोली विकासखंड के एक इंटर कॉलेज में राजनीति विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी पर 12वीं की एक छात्रा से छेड़खानी और सातवीं कक्षा के बालक के साथ शोषण का आरोप लगा है।

अभिभावकों की ओर से दर्ज शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से प्रकरण में अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध रद्द कर उन्हें सेवा से हटा दिया है।

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक वर्ष 2015 में नियुक्त हुआ था। हाल ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विद्यालयी स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावक संघ की बैठक बुलाई गई। जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उच्चस्तर पर की गई।

राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनहीनता, छेड़छखानी या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्कूल स्तर पर निगरानी एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…