बड़ी वारदात:- सोंगर पुलिया के पास 3 बच्चों के शव मिले, सीमा विवाद में उलझी पुलिस..बुलाया लेखपाल

Spread the love

 

विवार को आजमगढ़ जनपद की सीमा में सोंगर गांव के पास बेसव नदी में तीन मासूमों के शव बरामद हुए। इसमें से दो के शव एक ही गठ्ठर में और एक शव 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ है। शवों में एक लड़की तो दो लड़कों हैं। आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटेभर तक उलझी रही।

लेखपाल को बुलाकर जरीब से सीमांकन किया गया, जो आजमगढ़ की सीमा में घटना स्थल पाया गया। लेकिन, आजमगढ़ पुलिस के इनकार करने पर जौनपुर के खेतासराय की पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। खेतासराय थानाध्यक्ष रामआसरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि किसी ने शवों को नदी में प्रवाह किया है। कोई चोट के निशान नहीं हैं। पैर में सफेद रंग के धागे बाधे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नाप-जोख के बाद भी खेतासराय पुलिस ने कार्रवाई की।

Spread the love
और पढ़े  दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, छह लोग घायल
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी:- इस्तीफे के बाद भी राममंदिर प्रशासन में चंपत का दखल बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन चंपत राय अब भी अयोध्या में ही हैं। पद पर नहीं होने के…


    Spread the love

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love