बरेली Violence: मौलाना तौकीर रजा बवाल का साजिशकर्ता, डीआईजी बोले- लोगों को मैसेज भेज भड़काया गया

 

रेली में पुलिस ने शनिवार को बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि शुक्रवार को नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। बवाल के करीब दो हजार आरोपी बताए जा रहे हैं।

Maulana Tauqeer Raza was the main conspirator of Bareilly Violence eight accused arrested

 

बरेली में शुक्रवार को नमाज के बाद अचानक बवाल नहीं हुआ, इसके पीछे सोची-समझी साजिश थी। सात दिन पहले से माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस जांच में यह बातें सामने आई हैं। बवाल के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, खाली कारतूस, पेट्रोल से भरी बोतलें बरामद की हैं।

 

मौलाना तौकीर बवाल का मुख्य साजिशकर्ता 
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अब सारी चीजें सामान्य हैं। बवाल के मामले में अब तक कुल दस एफआईआर दर्ज की गई हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल 39 लोगों को चिह्नित किया गया है। मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर मौलाना तौकीर रजा खां का नाम सामने आया है। मौलाना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
Maulana Tauqeer Raza was the main conspirator of Bareilly Violence eight accused arrested

लोगों को मैसेज भेजकर भड़काया गया 
डीआईजी ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप से पहले मैसेज जारी किए गए, फिर उनका खंडन किया गया। लोगों को मैसेज करके भड़काया गया। मौके पर जो लोग पहुंचे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार मिले। इन सारे तथ्यों को देखते हुए लग रहा है कि यह सुनियोजित साजिश है। पहले से ही तैयारी करके घटना की गई। फायरिंग और पथराव में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मौके से खोखे और पेट्रोल की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
Maulana Tauqeer Raza was the main conspirator of Bareilly Violence eight accused arrested
जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद 
बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है। शासन के निर्देश पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 
Maulana Tauqeer Raza was the main conspirator of Bareilly Violence eight accused arrested
मौलाना ने बवाल के बाद जारी किया था वीडियो 
बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार रात 10:20 बजे वीडियो जारी किया। मौलाना ने मुसलमानों को मुबारकबाद पेश करते हुए घटना को साजिश करार दिया। कहा कि मैं आशिकाने रसूल को मुबारकबाद पेश करता हूं। ऐसे खतरनाक समय में इश्क-ए रसूल के नाम पर आप लोग आए। हमने अमन का रास्ता इख्तियार किया था।
मौलाना ने पहले ही जता दिया था गिरफ्तारी का अंदेशा 
मौलाना ने कहा “मैं वहां जाता, नमाज पढ़ता और ज्ञापन देकर लोगों को घर भेज देता, पर हमेशा की तरह मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया”। उनके पीछे झूठे लेटरपैड पर उनके नाम से बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। मौलाना ने पहले ही अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा जता दिया था।
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…