शाहजहांपुर- बायोडीज़ल पंपों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,9 अवैध पंप सील ,बड़ी मात्रा में डीज़ल व पेट्रोल ज़ब्त

Spread the love

 

 

 

शाहजहांपुर में बिना लाइसेंस के चल रहे बायोडीजल पंपों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को मिली शिकायतों के बाद 9 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने एक साथ छापेमारी कर 9 अवैध पंपों को सील कर दिया । छापेमारी में करीब ढाई हजार लीटर डीजल और 735 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है। जब्त ईंधन को जांच के लिए भेजा जा रहा है। पंप संचालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके। जलालाबाद-कटरा मार्ग पर जौराभूड़ में स्थित पंप से 1098 लीटर डीजल और 414 लीटर पेट्रोल मिला। सिंधौली के महान्नदपुर रोड स्थित ताहरपुर गांव के पंप से 1300 लीटर डीजल और 220 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। तिलहर के राजनपुर में अवैध पंप से 101 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया।बंडा-पुवायां मार्ग पर मुड़िया कुर्मियात रोड के दलेलापुर गांव में पंप से 100 लीटर डीजल मिला। इसके अलावा बंडा से नभीची रोड पर देवकली गांव, सिंधौली थाने के सामने बिलंदपुर रोड पर पिसताला, निगोही रोड स्थित ढकिया तिवारी गांव और तिलहर क्षेत्र में एक अन्य पंप को भी सील किया गया।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से मिले सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध पंप संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।”


Spread the love
और पढ़े  Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love