Lalu Yadav : राजद प्रमुख लालू प्रसाद हालत नाजुक, दिल्ली जाने की तैयारी, प्रधानमंत्री ने की तेजस्वी से बात..

Spread the love

पटना के पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। तेजस्वी ने बिहार की जनता से भावुक अपील भी की है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वे पहले से कई रोगों से जूझ रहे थे। सोमवार तड़के उनकी हालत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

फेफड़े में भरा पानी
यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व सीएम के फेफड़े में पानी भर गया है। हालत नाजुक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राजद प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। राजद प्रमुख की हालत स्थिर बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से बात की और राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
तेजस्वी की अपील, घर से दुआ करें, अस्पताल में भीड़ न करें
तेजस्वी यादव ने बिहार व खासकर पटना के लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अपने घरों से ही दुआ करें। अस्पताल में भीड़ से संक्रमण का खतरा है तथा इससे दूसरे मरीजों व उनके स्वजनों को परेशानी भी होगी, इसलिए वहां भीड़ न करें। उधर, लालू प्रसाद यादव की नाजुक तबीयत को देखते हुए राजद ने तेजस्वी यादव को पार्टी प्रमुख के अधिकार दे दिए हैं। अब सभी फैसलों पर तेजस्वी यादव की मंजूरी जरूरी होगी।

और पढ़े  छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *