06 July World Kiss Day : किस के फायदे “किस” करने से बढ़ेगी आपकी उम्र, छोटी सी चुंबन के हैं अनेक सेहतमंद फायदे, तो हेल्दी रिलेशनशिप के लिए करे चुंबन..

Spread the love

6 जुलाई को किस डे मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय किस डे हेल्दी रिलेशनशिप और किस के फायदों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। किस यानी चुंबन भावनाओं की अभिव्यक्ति का एक खूबसूरत माध्यम है। किस करने से रिश्ते में प्यार और लगाव तो बढ़ता ही है, साथ ही कुछ सेहतमंद फायदे भी होते हैं। सेहत के लिए किस करना फायदेमंद है। किस कई तरह की शारीरिक समस्याओं को कम कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, किस करने के दौरान चेहरे के 34 फेशियल मसल्स और शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स सक्रिय हो जाती हैं। इसके कारण मांसपेशियां टाइट और टोन्ड रहती हैं। चुंबन चेहरे में रक्त संचार को तेजी से बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। एक चुंबन उम्र को बढ़ने से रोकने और शारीरिक समस्याओं के इलाज का काम करता है
चुंबन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साल 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, होठों पर किस करते समय कपल का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ कीटाणुओं हल्की मात्रा में होते हैं, जिनके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बनना शुरू होती है। किस करने से शरीर में पहुंचे इस कीटाणु के कारण भविष्य में होने वाली बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
किस करने से डिप्रेशन और स्ट्रेस में भी कमी आती है। कोर्टिसोल हार्मोन की वजह से इंसान में तनाव बढ़ता है। लेकिन जब लोग एक दूसरे किस करते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते है दिमाग में कोर्टिसोल का लेवल कम होने लगता है। इससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो किस करने मूड फ्रेश होता है। बेचैनी और अनिद्रा के साथ चिंता कम होने लगती है।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उनके लिए चुंबन एक कारगर इलाज हो सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डिमिर्जियन का कहना है कि जब लोग किस करते हैं तो उनके हृदय की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

और पढ़े  मनी लॉन्ड्रिंग तक: सांसद अविनाश रेड्डी के छह ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों के लेनदेन की जांच जारी

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *