लालकुआं: सड़क पर सैनिक,शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक निकाली रैली..

Spread the love

लालकुआं: सड़क पर सैनिक,शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक निकाली रैली..

लालकुआं में पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता, लालकुआं, हल्दूचौड़ के संयुक्त तत्वाधान में ओआरओपी 2 विसंगतियों के संदर्भ में सैकड़ों पूर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा काररोड़ स्थित शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक रैली निकाली और तहसील परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।


बताते चलें कि आज पुर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा ओआरओपी 2 की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर आज देशव्यापी निकाली जा रही रैली के तहत पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता, लालकुआं व हल्दुचौड के तत्वाधान में निकाली गई रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यहां रैली प्रातः 10 शहीद स्मारक से तहसील लालकुआं की तरफ ओआरओपी 2 की विसंगति दूर करो, एमएसपी लागू करो की नारेबाजी करते हुए प्रस्थान किया, जहां तहसील परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद उन्होंने राष्ट्रपति के नाम लिखकर ज्ञापन को रजिस्टार कानूनगो मोहित बोरा को सौंपा।
जिसमें उन्होने मुख्य रूप से ओआरओपी 2 विसंगतियों को दूर करने, मिलिट्री सर्विस पे सबकी एक समान हो, आर्मी में सहायक प्रथा बंद हो, 2016 के बाद डिसेबिलिटी पेंशन बहाल करने, फिटमेन फैक्टर समान करने, विधवा पेंशन समान करने सहित विभिन्न मांगे की है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- आफत बनकर आई आंधी, स्कूल की दीवार गिरने से 8 लोग मलबे में दबे,पहुंचाया गया अस्पताल
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *