लालकुआं: सड़क पर सैनिक,शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक निकाली रैली..

लालकुआं: सड़क पर सैनिक,शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक निकाली रैली..

लालकुआं में पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता, लालकुआं, हल्दूचौड़ के संयुक्त तत्वाधान में ओआरओपी 2 विसंगतियों के संदर्भ में सैकड़ों पूर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा काररोड़ स्थित शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक रैली निकाली और तहसील परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। <strong>लालकुआं: सड़क पर सैनिक,शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक निकाली रैली..</strong>

<strong>लालकुआं: सड़क पर सैनिक,शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक निकाली रैली..</strong>
बताते चलें कि आज पुर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा ओआरओपी 2 की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर आज देशव्यापी निकाली जा रही रैली के तहत पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता, लालकुआं व हल्दुचौड के तत्वाधान में निकाली गई रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यहां रैली प्रातः 10 शहीद स्मारक से तहसील लालकुआं की तरफ ओआरओपी 2 की विसंगति दूर करो, एमएसपी लागू करो की नारेबाजी करते हुए प्रस्थान किया, जहां तहसील परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद उन्होंने राष्ट्रपति के नाम लिखकर ज्ञापन को रजिस्टार कानूनगो मोहित बोरा को सौंपा।
जिसमें उन्होने मुख्य रूप से ओआरओपी 2 विसंगतियों को दूर करने, मिलिट्री सर्विस पे सबकी एक समान हो, आर्मी में सहायक प्रथा बंद हो, 2016 के बाद डिसेबिलिटी पेंशन बहाल करने, फिटमेन फैक्टर समान करने, विधवा पेंशन समान करने सहित विभिन्न मांगे की है।
<strong>लालकुआं: सड़क पर सैनिक,शहीद स्मारक से लेकर लालकुआं तहसील तक निकाली रैली..</strong>

और पढ़े  देहरादून: पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत, CM ने डीबीटी से सीधे खातों में भेजी वित्तीय सहायता
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…