लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में अवैध चल रहा अवैध निर्माण, एनएच के अधिकारी मौन।

लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में अवैध चल रहा अवैध निर्माण, एनएच के अधिकारी मौन।

क्षेत्र के मोटाहल्दू गैस प्लांट समीप पड़लीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 109 की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। यह अवैध निर्माण बिना किसी रोकटोक के खुलेआम किया जा रहा है। यह कार्य इस दबंगई से किया जा रहा है कि मानो कि जैसे काम स्वयं की भूमि पर चल रहा हो। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को इस अवैध निर्माण कार्य की जानकारी दी गई है, लेकिन पिछले तीन दिनों से चल रहे अवैध निर्माण कार्य को अभी तक रोकने की कोशिश किसी भी बधिकारी ने नहीं की, जिसके चलते निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है। फिलहाल हाईवे अधिकारियों का कहना है जल्द ही जल्द ही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।<strong>लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में अवैध चल रहा अवैध निर्माण, एनएच के अधिकारी मौन।</strong>
बताते चलें कि मोटाहल्दू गैस प्लांट के समीप पड़लीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 109 की भूमि पर अवैध निर्माण जोरो पर चल रहा है, हाईवे की भूमि पर नियम कायदों को ताक पर रखकर भवन निर्माण हो रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें तो इस समय हाईवे निर्माणधीन है, जिसका काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम निर्माण किया जा रहा है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी हाईवे के अधिकारियों को नहीं है, लेकिन उनकी इस अनदेखी के चलते निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है, जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कुछ ही दूरी पर हाईवे कम्पनी का एक मिक्सचर प्लांट है, जिसमें सम्बंधित अधिकारी आते जाते रहते हैं, उसके वाबजूद निर्माण कार्य पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इधर सूत्रों की मानें तो हाईवे विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से इतना बड़ा अवैध निर्माण कार्य किया जा सकता है। वहीं हाईवे के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें निर्माण कार्य की सूचना मिली है, जिस पर वह कल एक टीम को भेजकर निर्माण कार्य को ध्वस्त करेंगे। साथ ही कहा कि यदि वह हाईवे की भूमि पर पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे अब यह देखना होगा कि अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल: दर्दनाक हादसा- पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…