लालकुआं:- जिला प्रशासन के निर्देश पर चला ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान।

लालकुआं:- जिला प्रशासन के निर्देश पर चला ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान।

लालकुआं नगर में जिला प्रशासन के निर्देश में खाद्य विभाग,राजस्व विभाग और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने शहर की दर्जोनों किराना दुकानों एवं मेडिकलो तथा होटलों, ढाबों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया वही प्रशासन के अभियान को देखते हुए कई मेडिकल स्वामी एंव दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये वही अभियना के दौरान प्रशासन को मेडिकल एंव दुकानों में भारी अनियमिताएं मिली जिसपर प्रशासन ने उक्त दुकानदारों को चेतावनी देते उनके खिलाफ चलानी करवाई की।
बताते चले कि तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार कि संयुक्त टीम ने नगर के किराना व्यवसाईयों एवं खान-पान कि दुकानों तथा मेडिकल स्टोरों में छापेमारी अभियान चलाया।<strong>लालकुआं:- जिला प्रशासन के निर्देश पर चला ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान।</strong>
वही अचानक हुई इस छापेमारी कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया वही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने शुरू कर दिये तथा कई मेडिकल स्वामी भी अपने मेडिकल बंद कर फरार हो गए ।लगभग एक घट़े तक चले छापेमारी अभियान में प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक दुकानों व मेडिकलों में छापेमारी करते हुए कई दुकानों एंव मेडिकलो में भारी अनियमितताएं पकड़ी जिसपर प्रशासन ने उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की वही उक्त छापेमारी को देखते हुए बिरयानी रेस्टोरेंट, किराना व्यवसाईयों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

वीओ,इधर तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर आज लालकुआ शहर में किराना दुकानों एंव मेडिकलों में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें कुछ किराना दुकानों पर एक्सपायरी सामान बिकता मिला है जिसपर उनके द्वारा दुकानदारों को चेतावनी देते हुए चलनी कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि यहां अभियान निरंतर आगे भी चलता रहेगा।
<strong>लालकुआं:- जिला प्रशासन के निर्देश पर चला ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान।</strong>
इधर जिला अभिहीत अधिकिरी संजय कुमार ने बताया कि आज राजस्व विभाग,ड्रग विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने लालकुआं शहर में छापेमारी अभियान चलाया है जिसमें कुछ मेडिकल स्टोरों तथा किराना दुकानों पर भारी कमियां पाई गयी है उन्होने कहा कि कुछ दुकानों पर एक्सपायरी समान एवं दुकानों के लाइसेंस भी नहीं मिले जिसपर उनके द्वारा दुकानों के चालान किए गए उन्होंने कहा कि इस बीच कुछ दुकानदार एवं मेडिकल स्वामी अपने मेडिकल स्टोरों को बंद कर फरार हो गए है उन्होंने कहा कि जो मेडिकल स्वामी एवं दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर फरार हो गये हैं उनके खिलाफ आगे छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…