पौडी: जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक।

पौडी: जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम और वीवी पैट (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) की एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) की प्रक्रिया के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी की प्रक्रिया 01 सितम्बर, 2023 से 12 सितम्बर, 2023 तक की जायेगी तथा बीच-बीच में नयी आने वाली ईवीएम और वीवी पैट की निर्वाचन की समाप्ति तक प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सायं 7 बजे तक अवकाश दिवसों में भी एफएलसी की प्रक्रिया संपादित की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी की यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में संपादित की जायेगी। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दलों को अपने-अपने एक प्रतिनिधि का नाम और पहचान पत्र फोटो सहित देना होगा जिससे प्रॉपर पास बनाकर संबंधित के समक्ष एफएलसी करवायी जा सके।

और पढ़े  रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…