लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का चेकिंग अभियान।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का चेकिंग अभियान।

लालकुआं कोतवाली पुलिस की ओर से यातायात नियमों के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूल बसों की चेकिंग की गई इस दौरान चालकों को सख्त हिदायत दी गई पुलिस की ओर से यह कार्रवाई सुबह 9 बजे से शुरू कर दी गई थी पुलिस के अभियान के दौरान स्कूल स्टाफ में हडकम्प मचा रहा।
<strong>लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का चेकिंग  अभियान।</strong> बताते चले कि लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता के दिशा निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक रंजनी आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली चोराहा,गोलारोड़,डीपो संख्या चार,हल्दूचौड में स्कूल बसों के खिलाफ अभियान चलाया गया।जिसमें पुलिस द्वारा लगभग दो दर्जन से अधिक बसों की जांच की गयी इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना यूनिफॉर्म के स्कूल बस चलाने पर चार बस चालको के चालान काटे गए।इसके अलावा बस में सीसीटीवी कैमरे न लगा होने,गलत साइड ड्राइविंग करने,प्राथमिक चिकित्सा किट,अग्नि सुरक्षा यंत्र न होने ,चप्पल के साथ ड्राइविंग,सीट बेल्ट नही पहनने के साथ ही बस में मौजूद महिला अस्टेंडेंट द्वारा यूनिफॉर्म ना पहनने को लेकर भी चालान काटे गए है।<strong>लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का चेकिंग  अभियान।</strong>
बाते चलें कि स्कूल बस चालकों की ओर से नियमों की धज्जियां उड़ाने कि समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है और लोगों द्वारा इसकी शिकायतें भी जा रही थी इस कारण पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है जहां एक तरफ पुलिस की चालानी कार्रवाई को लेकर स्कूल स्टाफ और बसों के स्वामी परेशान नजर आए तो वही दूसरी और शहरवासियो और अभिभावकों ने कोतवाली पुलिस का आभार जताया है।<strong>लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का चेकिंग  अभियान।</strong> इधर पुलिस टीम में ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज योगेश सक्सेना,कांस्टेबल नवाब मलिक,आनंदपुरी मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: एसआईआर, अंतिम मतदाता सूची पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 13 लाख से अधिक हटाए गए नामों का ब्योरा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…