लालकुआं- पति ने की पत्नी की गला घोटकर हत्या ।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित रावतनगर द्वितीय में ग्रामीण ने गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
बताते चले कि सोमवार की रात को रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता की अपनी पत्नी ललिता से विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने चुन्नी से ललिता का घोट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता का भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो बच्चे है। जबकि मृतका का पहले पति से एक बेटी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

और पढ़े  देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…