लालकुआं: महिला फार्मेसिस्ट पर लगा रोगियों से अभद्रता करने का आरोप।।

Spread the love

लालकुआं: महिला फार्मेसिस्ट पर लगा रोगियों से अभद्रता करने का आरोप।।

घोड़ानाला क्षेत्र के दर्जनभर निवासियों ने स्थानीय तहसील में पहुंचकर मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को प्रेषित ज्ञापन में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला फार्मेसिस्ट पर रोगियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया।
स्थानीय तहसील में पहुंचे घोड़ानाला निवासी बुजुर्ग समाजसेवी श्यामलाल कोरी समेत दर्जनभर ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को प्रेषित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा को सोपते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में तैनात महिला फार्मेसिस्ट द्वारा रोगियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। श्यामलाल कोरी ने बताया कि वह अत्यंत बुजुर्ग है, गत दिवस जब वह स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से परामर्श के बाद दवा प्राप्त करने के लिए उक्त महिला फार्मेसिस्ट के पास पहुंचे तो महिला ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, तथा दवा देने में आनाकानी की, इस दौरान ज्ञापन दे रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला फार्मेसिस्ट चिकित्सालय में आने वाले रोगियों से सही बर्ताव नहीं करती है, जिससे लोगों में असंतोष पनप रहा है। ज्ञापन देने वालों में हरिओम, संजय कुमार, गोकुल आगरी, बबलू कुमार, धर्मेंद्र और भूपेंद्र सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

इधर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरीश पांडे ने कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी से मामले में जांच करा कर विस्तृत रिपोर्ट मांग कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- गुर्जर बस्ती में निकला 14 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *