लालकुआं:- भैंस और तेंदुए के बीच हुआ संघर्ष।

लालकुआं:- भैंस और तेंदुए के बीच हुआ संघर्ष।

लालकुआं में भरी दोपहरी नगर में घुस आए एक तेंदुए ने वार्ड नंबर एक निवासी जल संस्थान कर्मचारियों की भैंस पर हमला कर दिया। काफी देर तक तेंदूऐ का भैंस से संघर्ष हुआ, अंततः उक्त भैंस झाड़ियों के बीच से जब तेंदुए को घसीट कर शहर की ओर को ले आई तो तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, गंभीर रूप से जख्मी भैंस का लालकुआं पशु अस्पताल के चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।<strong>लालकुआं:- भैंस और तेंदुए के बीच हुआ संघर्ष।</strong>
बताते चले कि आज दोपहर को लगभग 12:30 बजे जल संस्थान के कर्मचारी विद्यासागर की भैंस घर के सामने मैदान में चर रही थी, तभी जंगल की ओर से आए एक तेंदुए ने भैंस पर हमला कर दिया।आसपास के लोगों ने पहले समझा कि संभवत: दो सांड आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन तभी झाड़ियों के बीच भैंस और तेंदुए का संघर्ष अचानक मैदान की ओर को होने लगा, तो लोगों में अफरा तफरी मच गई, भारी शोरगुल के बीच तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, भैंस के पीठ, पांव और पेट में गंभीर चोट के निशान बन गए हैं। इधर उक्त घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने लालकुआं पशु अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जीएस खाती को मौके पर बुलाया, जिन्होंने भैंस का उपचार किया। उक्त घटना से क्षेत्रवासियो में दहशत बनी हुई है। इधर तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने मौके पर आकर क्षेत्र वासियों से तेंदुए के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

और पढ़े  उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी की घोषणा, बलिदानी बाबा जसवंत सिंह के घर को बनाएंगे संग्रहालय
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…