मोटाहल्दू: बहुउद्देशीय मोटाहल्दु किसान सेवा सहकारी समिति एवं नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी के माध्यम से जयपुर खीमा में हुआ चौपाल का आयोजन ।

मोटाहल्दू: बहुउद्देशीय मोटाहल्दु किसान सेवा सहकारी समिति एवं नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी के माध्यम से जयपुर खीमा में हुआ चौपाल का आयोजन ।

आज बहुउद्देशीय मोटाहल्दु किसान सेवा सहकारी समिति एवं नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी के माध्यम से ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में चौपाल का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा पाठक जी द्वारा की गई चौपाल में मुख्य अतिथि श्रीमान संदीप भाटिया जी सचिव महाप्रबंधक नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक रहे। चौपाल में बैंक के अनुभाग अधिकारी अधिकारी अमितगोड जी,शाखा प्रबंधक श्री भास्कर बोरा जी इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दीपक आर्य जी ,सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री हेमचंद दुर्गापाल जी एवं सचिव श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी द्वारा समिति/ बैंक एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई .
चौपाल में सदस्यता अभियान के अतिरिक्त एक मुस्त समाधान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा बैंक द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई चौपाल में ग्राम प्रधान हाथीखाल श्रीमती निशा भट्ट जी समाजसेवी श्री कीर्ति पाठक जी बाला दत्त जोशी जी, श्री देवकीनंदन पांडे जी, श्री विक्की पाठक जी, श्री प्रकाश चंद्र जोशी जी, श्री विपिन चंद्र बमेटा जी, श्री रोहित कुमार जी श्री मनोज पपोला जी श्री हर्षित जोशी जी श्री लोकेश भट्ट जी आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे ।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…