लालकुआं- जल्द बनेगी नहर, विधायक के समर्थन में लगे नारे।

Spread the love

लालकुआं- जल्द बनेगी नहर, विधायक के समर्थन में लगे नारे।

लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गौलापार क्षेत्र बागजाला कि क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के निर्माण कार्य को लेकर विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाई मांग पर बागजाला के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया और लोगों ने क्षेत्रीय विधायक जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
यहां बागजाला क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बंसत आर्य के नेतृत्व में दर्जनों गांववासी बागजाला स्थित पवन चक्की पर एकत्रित हुए जिसके बाद लोगों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए ।
इस दौरान लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा विधानसभा क्षेत्र में जमकर क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि गौला बैराज से निकालकर दर्जनों गांवों को जाने वाली उनकी मुख्य सिंचाई नहर बीते बरसात के दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा मांग उठाई जा रही थी उन्होंने कहा कि नहर के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे विधानसभा के विशेष सत्र में उठाया जो अपने आप में काबिले-तारीफ है उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में लगभग 5 कारोड़ रूपये का खर्चा होना है जिसपर डीबीआर बनकर तैयार हो गई है उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि बिन्दूखत्ता क्षेत्र कि बर्षो पूरानी विघुत की समस्या को भी विधायक ने दूर किया आज बिन्दूखत्ता के लोगों को कम दामों में विघुत कनेक्शन मिल रहे हैं इस। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों काम तेजी से चल रहा है तथा चिकित्सा के क्षेत्र में दो अस्पतालों का निर्माण चल रहा है जिसमें एक अस्पताल बनकर तैयार हो गया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से चल रहे हैं उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को बधाई दी है ‌‌।

और पढ़े  देहरादून- दून से शुरू होगी वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *