लालकुआं- जल्द बनेगी नहर, विधायक के समर्थन में लगे नारे।

लालकुआं- जल्द बनेगी नहर, विधायक के समर्थन में लगे नारे।

लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गौलापार क्षेत्र बागजाला कि क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के निर्माण कार्य को लेकर विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाई मांग पर बागजाला के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया और लोगों ने क्षेत्रीय विधायक जिंदाबाद के नारे भी लगाए।<strong>लालकुआं- जल्द बनेगी नहर, विधायक के समर्थन में लगे नारे।</strong>
यहां बागजाला क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बंसत आर्य के नेतृत्व में दर्जनों गांववासी बागजाला स्थित पवन चक्की पर एकत्रित हुए जिसके बाद लोगों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए ।
इस दौरान लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा विधानसभा क्षेत्र में जमकर क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि गौला बैराज से निकालकर दर्जनों गांवों को जाने वाली उनकी मुख्य सिंचाई नहर बीते बरसात के दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा मांग उठाई जा रही थी उन्होंने कहा कि नहर के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे विधानसभा के विशेष सत्र में उठाया जो अपने आप में काबिले-तारीफ है उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में लगभग 5 कारोड़ रूपये का खर्चा होना है जिसपर डीबीआर बनकर तैयार हो गई है उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।<strong>लालकुआं- जल्द बनेगी नहर, विधायक के समर्थन में लगे नारे।</strong> इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि बिन्दूखत्ता क्षेत्र कि बर्षो पूरानी विघुत की समस्या को भी विधायक ने दूर किया आज बिन्दूखत्ता के लोगों को कम दामों में विघुत कनेक्शन मिल रहे हैं इस। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों काम तेजी से चल रहा है तथा चिकित्सा के क्षेत्र में दो अस्पतालों का निर्माण चल रहा है जिसमें एक अस्पताल बनकर तैयार हो गया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से चल रहे हैं उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को बधाई दी है ‌‌।

और पढ़े  खटीमा: जंगल में मशरूम बीनने गई महिला को हाथी ने पटककर मार डाला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…