हल्द्वानी: हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश को मुख्यमंत्री से है ये उम्मीद।

हल्द्वानी: हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश को मुख्यमंत्री से है ये उम्मीद।

हल्द्वानी में विधायक सुमित ह्रदयेश में विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रत्येक विधानसभा से विधायकों से 10- 10 प्रस्ताव मांगे गए थे, उन पर विधायक द्वारा अधिकारियों से समीक्षा की गई। साथ ही शहर की बड़ी योजनाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि उनके द्वारा लगभग 1067 करोड़ के 10 प्रस्ताव मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किए गए थे, उसी के आधार पर अब समीक्षा की जा रही है। विधायक सुमित ने कहा कि सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार से हमें उम्मीद है कि वह हल्द्वानी के विकास में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे, अगर ऐसा हुआ तो वह सरकार और मुख्यमंत्री दोनों को बधाई देंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में ज़ू, आईएसबीटी और प्रधानमंत्री जी की घोषणा में होने वाले कार्यों को लेकर आपसी सामंजस्य जैसी स्थिति नहीं है लिहाजा इसके लिए भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 1 अक्तूबर से तेज होंगी विधानसभा चुनाव की तैयारियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…