लालकुआं: 2 दिन पहले से बीमार चल रहे 13 वर्ष के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ

लालकुआं: 2 दिन पहले से बीमार चल रहे 13 वर्ष के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ

उत्तराखंड में हल्द्वानी के लालकुआं में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवाहर नगर निवासी अरुण प्रकाश ने बताया कि उनके पोते प्रथम कुमार (13) की दो दिन पहले ताबीयत बिगड़ी थी। स्थानीय स्तर पर ही डॉक्टर से इलाज कराया था, लेकिन सोमवार की सुबह बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।

परिजनों के मुताबिक, जांच के बाद प्रथम को कोल्ड डायरिया होने की पुष्टि हुई थी। कुछ घंटे के इलाज के बाद प्रथम की सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन परिजनों ने एसडीएम से मुलाकात कर पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। इस पर एसडीएम के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

और पढ़े  करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…