लखीमपुर खीरी- बच्ची से अश्लील हरकत पर भड़का आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार, दुकान पर चला बुलडोजर

Spread the love

खीमपुर खीरी के पलिया नगरपालिका परिषद के सामने हेयर कटिंग की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की। इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस ने बुलडोजर से उस दुकान को भी हटवा दिया, जहां आरोपी काम करता था।

 

कई दिनों से अश्लील हरकतें कर रहा था आरोपी 
आरोपी कई दिनों से आठ वर्षीय पुत्री से शर्मनाक अश्लील हरकतें कर रहा था। पीड़िता ने पिता को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। पिता ने अन्य लोगों को यह बात बताई तो सभी एकत्र हुए और सोमवार देर रात कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी सद्दाम निवासी इकराम नगर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तहत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बुलडोजर से दुकान ढहाई 
इस कार्रवाई के बाद लोगों की भीड़ शांत होकर लौट आई, लेकिन लोग फिर मंगलवार सुबह नगर पालिका मार्ग पर एकत्र हो गए। व्यापारियों की मांग और जन आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दुकान को भी वहां से हटवा दिया। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को सोमवार रात में ही गिरफ्तार कर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को, गलगोटिया विवि में आयोजन, QR को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love