श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देसी स्वाद की सौगात: अयोध्या में ‘स्वाद टेस्ट ऑफ इंडिया’ का भव्य शुभारंभ

मित कुमार अग्रवाल की दूरदर्शिता: अयोध्या में खुला ‘स्वाद टेस्ट ऑफ इंडिया’, अब शुद्ध देसी स्वाद एक ही छत के नीचे
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अब शुद्ध, देसी और गुणवत्तापूर्ण नाश्ते की एक नई पहचान बनकर सामने आया है स्वाद टेस्ट ऑफ इंडिया। गोरखपुर के युवा उद्यमी एवं प्रोपराइटर अमित कुमार अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया।
अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आगमन के दौरान उन्होंने यह महसूस किया कि श्रद्धालुओं की संख्या तो अत्यधिक है, लेकिन शुद्ध और भरोसेमंद नाश्ते की दुकानों की कमी है। श्रद्धालुओं को नाश्ते के लिए भटकना पड़ता था। इसी समस्या को समझते हुए उन्होंने अयोध्या में एक ऐसा होटल खोलने का संकल्प लिया, जहां देशभर के पारंपरिक स्वाद एक ही स्थान पर, शुद्ध देसी विधि से उपलब्ध हों।
स्वाद टेस्ट ऑफ इंडिया की विशेषता इसकी गुणवत्ता और शुद्धता है। यहां शुद्ध देसी घी की जलेबी, पूड़ी-सब्जी, राजस्थान की पारंपरिक कढ़ी-कचौड़ी, बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा और स्वादिष्ट दाल श्रद्धालुओं को परोसी जा रही है। होटल प्रबंधन के अनुसार, हिंग हाथरस से, सत्तू बिहार से और लाल मिर्च का अचार राजस्थान से मंगाया जाता है, ताकि हर व्यंजन अपने मूल स्वाद और परंपरा को बनाए रखे। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाता।
प्रोपराइटर ने बताया कि होटल का उद्देश्य लाभ के साथ-साथ सेवा भी है—श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर शुद्ध, स्वदेशी और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराना। आने वाले एक सप्ताह में यहां संपूर्ण भोजन व्यवस्था भी प्रारंभ की जाएगी और मेनू को और विस्तृत किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुजारी धीरज उपस्थित रहे। साथ ही मोहन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं स्वाद परिवार के समस्त सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय और समयानुकूल कदम बताया।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…