Krishna Janmashtami: पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम आज,जानें क्या है शुभ मुहूर्त..

Spread the love


हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे।
हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे।।

पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। मथुरा-वृंदावन में कान्हा के मंदिर सजा दिए गए हैं। कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्त गुरुवार से ही मंदिरों में पहुंचना आरंभ कर चुके हैं। आज 19 अगस्त को लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वैसे तो कृष्ण जन्माष्टमी इस बार 18 और 19 अगस्त दिन दो दिन मनाई जा रही है। पंचांग के मुताबिक, अष्टमी तिथि 18 अगस्त को शाम 09 बजकर 21 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 19 अगस्त को रात के 10 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगी। परंतु वृंदावन और मथुरा में आज यानि 19 अगस्त को जन्माष्टमी के महाटोसाव का आयोजन किया जा रहा है।

राशिनुसार पहनाएं वस्त्र –
कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की आराधना होती है। इस दिन लोग बाल गोपाल के लिए झूला सजाते हैं और उनका श्रृंगार करते हैं। यदि आप कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को अपनी राशि के अनुसार वस्त्र पहनाएंगे तो इसका शुभ फल आपको प्राप्त होगा।
मेष राशि- मेष राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का लाल रंग के वस्त्र पहनाएं ।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया का श्रृंगार चांदी की वस्तुओं जैसे चांदी की बांसुरी आदि से करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को कृष्ण जी को सतरंगी वस्त्र धरण कराने चाहिए।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को अपने लड्डू गोपाल का शृंगार श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करना चाहिए।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्रों से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को बाल गोपाल का केसरिया रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए।
वृश्चिक राशि- जन्माष्टमी पर वृश्चिक राशि वालों को कान्हा को लाल रंग के वस्त्र पहनकर उनका श्रृंगार करना चाहिए।
धनु राशि- धनु राशि वालों को कृष्ण जन्माष्टमी पर पीले रंग के वस्त्रों से बाल गोपाल का श्रृंगार करना शुभ रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि वाले कन्हैया का श्रृंगार पीले व लाल रंग के वस्त्रों से करें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार नीले रंग के वस्त्रों से करना शुभ रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों को लड्डू गोपाल का श्रृंगार पीत या पीले या पीताम्बर रंग के वस्त्रों से करना चाहिए।

और पढ़े  नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड के ये 4 नेता: तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष और अनिल बलूनी बने मीडिया संयोजक

कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त
आज 19 अगस्त के दिन कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:32 से प्रातः 05:16 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से दोपहर 12: 56 तक
गोधूलि मुहूर्त: सायं 06:47 से सायं 07:11तक

कहते हैं श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसीलिए रोहिणी नक्षत्र का विशेष महत्व है। लेकिन इस बार जन्माष्टमी की किसी भी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं है। हिन्दू पंचांग के आधार पर रोहिणी नक्षत्र 20 अगस्त को रात्रि 01: 54 से लग रहा है। इस बार जन्माष्टमी कृतिका नक्षत्र में मनाई जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *