कोटद्वार: कैद हो गया गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, महिला को बनाया था निवाला

 

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। रविवार शाम ही गुलदार ने एक महिला को निवाला बनाया था। जिससे  क्षेत्र में दहशत थी। आज गुलदार के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं। सूचना पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी गांव के लिए रवाना हुए।

 

गर्दन पर मिले गहरे घाव के निशान
ग्राम पंचायत जवाड़ के पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते लता ने दम तोड़ दिया था। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पौखाल क्षेत्र के कानूनगो राकेश डबराल और पटवारी कांता प्रसाद गांव के लिए रवाना हुए। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

और पढ़े  खटीमा पहुंचे सीएम धामी: रेलवे फाटक के पास ठेले पर लिया मूंगफली का स्वाद, फिर सुनीं जनसमस्याएं
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…