कोलकाता डॉक्टर केस:- देशभर में डॉक्टर्स की हड़ताल हुई खत्म पर बंगाल में अभी भी जारी, सीबीआई से मिलेंगे प्रदर्शनकारी

कोलकाता डॉक्टर केस:- देशभर में डॉक्टर्स की हड़ताल हुई खत्म पर बंगाल में अभी भी जारी, सीबीआई से मिलेंगे प्रदर्शनकारी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने 11 दिनों बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद फोर्डा ने हड़ताल अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया। हालाकि, एसोसिएशन ने कहा है कि वह दो सप्ताह में अपनी स्थिति की समीक्षा करेगी। इससे पहले दिन में, देश भर के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से एक भावपूर्ण अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को काम पर वापस आने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘न्याय और चिकित्सा’ को रोका नहीं जा सकता है। इसके अलावा, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह सभी आवश्यक निर्देश जारी कर रही है। कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।

ममता बनर्जी के कामों में क्रूरता भरी हुई है
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कोलकाता मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर कहा कि ‘आज ममता बनर्जी के मगरमच्छी आंसुओं का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनके कामों में सिर्फ क्रूरता भरी हुई है। क्यों उनकी सरकार ने संदीप घोष को एक बार फिर OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाकर पुरस्कृत किया है? पहले तो उन्हें 4 घंटे में बहाल कर दिया गया। उन पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें स्पेशल पोस्टिंग दे दी गई। हमने यह भी देखा है कि कैसे बंगाल सरकार के वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में हंस रहे थे और वकीलों और जजों को उनसे कहना पड़ा कि यह हंसने वाली बात नहीं है। कल सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी के लिए ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाई। उसने कहा कि 30 साल में ऐसी विसंगतियां कभी नहीं देखीं।’

संदीप घोष से सीबीआई की लगातार आठवें दिन पूछताछ
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से सीबीआई आज फिर पूछताछ करेगी। संदीप घोष सुबह कोलकाता स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई की संदीप घोष से पूछताछ का आज आठवां दिन है।

और पढ़े  विधान परिषद चुनाव परिणाम: कर्नाटक की धारवाड़ एमएलसी सीट पर BJP की जीत

सीबीआई अधिकारियों से मिलेंगे प्रदर्शकारी डॉक्टर
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फोरम ने कहा है कि ‘शुक्रवार को हमारा एक प्रतिनिधिमंडल सीबीआई कार्यालय जाएगा। जहां हम सीबीआई अधिकारियों को अपनी कुछ चिंताओं से अवगत कराएंगे और जांच के बारे में जानेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपराध वाले दिन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रशासन ने जिस तरह काम किया, वैसा उन्होंने अपने 30 साल के करियर में कभी नहीं देखा है।’

2 सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे: फोर्डा
उच्चतम न्यायालय द्वारा अपील किए जाने के बाद, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में जारी अपनी हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित दिया, लेकिन कहा कि वह दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेगा। एफओआरडीए ने इस बात पर जोर दिया कि हड़ताल को सिर्फ स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया है और वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज में अपने सहकर्मियों की मांगों से संबंधित रुख पर नजर रहे हैं और दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे।

आरडीए-यूडीएफए के बाद फेमा ने भी वापस ली हड़ताल
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को हड़ताल वापस ले ली। एक वीडियो संदेश में फेमा अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने कहा कि विरोध जारी रहेगा, लेकिन एक अलग रूप में। उन्होंने कहा कि पहले एक अखिल भारतीय बैठक आयोजित की गई थी और सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से काम पर लौटने का अनुरोध किया गया था। बैठक में हमने ओपीडी, आपातकालीन और वैकल्पिक सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद इंदिरा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने आधिकारिक तौर पर अपनी 11 दिन की हड़ताल वापस ले ली थी। वहीं, यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (यूडीएफए) ने भी कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी।

  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…