नेपाल बस हादसा:- भारतीय बस नेपाल में हादसे का शिकार, नेपाल के लिए निकले थे दक्षिण भारत के पर्यटक, 14 की मौत

Spread the love

नेपाल बस हादसा:- भारतीय बस नेपाल में हादसे का शिकार, नेपाल के लिए निकले थे दक्षिण भारत के पर्यटक, 14 की मौत

मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 14 शव बरामद किए गए हैं।

हादसे में मृतकों के शव को नेपाली प्रशासन खोज रही है। कुछ शव के मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 14 शव अभी तक नदी से निकाले जा चुके हैं। चालक समेत 10 लोग लापता हैं। सभी यात्रियों के साथ चालक की तलाश की जा रही है। साथ चल रही वोल्वलो के यात्री सकुशल हैं।

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान में 7वें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, तेहरान की चेतावनी-अब आर-पार की होगी लड़ाई

तनाहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। पोखरा से काठमांडू जाने वाली बस में 40 यात्री होने की संभावना है। पुलिस राहत बचाव में जुटी है।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की, UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा है कि नेपाल की घटना के संबंध में हम संपर्क स्थापित कर यह पता लगा रहे हैं कि क्या इसमें प्रदेश का कोई व्यक्ति शामिल है।


Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *