केदारनाथ:- बुजुर्ग यात्रियों के लिए केदारनाथ पहुंची गोल्फ कार्ट, धाम में इको फ्रेंडली कार चलाने की योजना

केदारनाथ:- बुजुर्ग यात्रियों के लिए केदारनाथ पहुंची गोल्फ कार्ट, धाम में इको फ्रेंडली कार चलाने की योजना

केदारनाथ धाम में थार के बाद अब जरूरतमंद और बुजुर्ग यात्रियों के लिए गोल्फ इलेक्ट्रिक कार चलाने की तैयारी की जा रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धाम में इलेक्ट्रिक कार मंगाई है।

शनिवार को गौचर हवाई पट्टी से वायुसेना के मालवाहक चिनूक हेलिकाप्टर से एक इलेक्ट्रिक कार को धाम पहुंचा दिया गया है। इस इको फ्रेंडली कार से बुजुर्ग और जरूरतमंद तीर्थयात्री हेलिपैड से मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। दरअसल, पिछले दिनों केदारनाथ धाम में दो थार एसयूवी पहुंचाई गईं थीं।

डीजल से संचालित होने वाली कारों के धाम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई थी। माना जा रहा कि इसी को देखते हुए बीकेटीसी ने धाम में इको फ्रेंडली कार चलाने की योजना बनाई है। शनिवार को एक गोल्फ इलेक्ट्रिक कार धाम पहुंच गई, मौसम साफ होने पर दूसरी कार को धाम भेजा जाएगा।

एसडीएम रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने बताया, शनिवार को डीजल व कंप्रेशर मशीन के साथ गोल्फ कार को केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। अभी एक और कार भेजी जानी है।

और पढ़े  हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…